फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Reward of Rs 25,000 announced on both accused of making fake fertilizer

Jalaun News: नकली खाद बनाने के दोनों आरोपियों पर 25 हजार का इनाम घोषित

Mon, 20 Jan 2025 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Reward of Rs 25,000 announced on both accused of making fake fertilizer
उरई। जिले में नकली डीएपी खाद बनाने की सूचना पर कृषि विभाग व पुलिस की टीम ने दस लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दो आरोपी मौके से भाग गए थे। एसपी ने दोनों फरार आरोपियों पर 25 - 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन


नदीगांव कस्बा में 30 नवंबर को कृषि विभाग व एसओजी ने शहर के कोंच रोड स्थित गोदाम से 224 बोरी व ट्रक में रखी 616 बोरी, दो पिकअप में रखी 57 बोरी पकड़ी थी। वहीं नदीगांव में निखिल अग्रवाल के गोदाम से 104 बोरी खाद बरामद हुई। यहां पर पुलिस को बोरी सिलने की मशीन, पैकिंग मशीन चलाने के लिए इर्न्वटर बैटरी, नकली खाद बनाने में काम आने वाली बोरियां, धागा सहित पैकिंग मशीन सहित खाद बनाने वाली अन्य सामग्री भारी मात्रा में बरामद हुई थी। बताया कि कोंच क्षेत्र के मुखिया कालोनी निवासी निखिल अग्रवाल व गांधी नगर उरई निवासी विशाल राजपूत उर्फ गोलू राजपूत मौके से भाग गए। जबकि पुलिस ने आदित्य राठौर, गोविंद तिवारी धर्मेंद्र कुशवाहा, विकास चतुर्वेदी, अनुराग याज्ञिक, रविंद्र कुमार, आकाश राजपूत, मुजफ्फर नगर जिले के थाना चरथावल क्षेत्र के बहेड़ी निवासी जुल्फिकार, शिवम अग्रवाल, मनीष खटीक को पकड़कर जेल भेज दिया था। इस कारोबार में लिप्त दोनों आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। एसपी ने रविवार को मुख्य आरोपी निखिल अग्रवाल व विशाल उर्फ गोलू राजपूत पर 25- 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed