फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Revised-ration going for black marketing seized, report filed

संशोधित-कालाबाजारी के लिए जा रहा राशन जब्त, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 25 Sep 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Revised-ration going for black marketing seized, report filed
सिरसा कलार। ग्राम दमरास के पास सरकारी राशन की बोरियों से भरे लोडर को शुक्रवार की शाम पुलिस ने पकड़ा था। शनिवार की सुबह सूचना पर पहुंची पूर्ति विभाग की टीम ने थाने में बोरियों की नापतौल कराने के बाद राशन जब्त कर लिया है। वहीं, चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात न्यामतपुर चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह गश्त पर थे। तभी राशन से भरे लोडर को आता देख रोक लिया। चेकिंग में भारी मात्रा में सरकारी राशन की बोरियां मिलीं।
विज्ञापन

इस पर पूर्ति विभाग को अवगत कराया गया। जालौन पूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी और कालपी पूर्ति निरीक्षक अजीत यादव टीम संग थाने पहुंचे और राशन की नापतौल कराई। पूर्ति निरीक्षक अजीत सिंह यादव के अनुसार तौल में 20 क्विंटल चावल और 06 क्विंटल गेहूं निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने लोडर चालक दमरास निवासी चालक मंगल दोहरे से पूछताछ की, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पूर्ति निरीक्षक के अनुसार प्राथमिक जांच में राशन सरकारी निकला है। बाजार में इसे कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था।

इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। बरामद राशन सिरसा कलार के कोटेदार जगराम शिवहरे के सुपुर्द किया गया है। पुलिस की सक्रियता से राशन पकड़े जाने के बाद पूर्ति विभाग की सजगता पर सवाल उठने लगे हैं।
किसने बेचा था राशन, कहा जा रहा था
पुलिस की घंटों चली पूछताछ में अभी तक कई अहम सवालों का जवाब नहीं मिल सका है। लोडर चालक किस कोटेदार या गोदाम से सरकारी राशन लेकर निकला था।
उसे यह राशन किसने बेचा था और वह राशन की डिलीवरी करने कहां और किसके पास जा रहा था। इन सभी सवालों के जवाब मिलना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed