फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Review every 15 days rojgarsevak work

हर 15 दिन में करें रोजगार सेवकों के काम की समीक्षा

Mon, 18 May 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Review every 15 days rojgarsevak work
माधौगढ़ में प्रशिक्षण में मौजूद रोजगार सेवक - फोटो : ORAI
माधौगढ़। विकास खंड कार्यालय के परिसर पर डीसी मनरेगा की अध्यक्षता में तकनीकी सहायक और रोजगार सेवकों का प्रशिक्षण हुआ। जिसमें मजदूरों को नए जॉबकार्ड, ऑनलाइन हाजिरी के साथ गुणवत्तापूर्वक कार्यों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

विकास खंड कार्यालय के परिसर पर आयोजित प्रशिक्षण में डीसी मनरेगा अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक कराया जाए। शहरों से आए मजदूरों का नया जॉबकार्ड बनाकर शीघ्र काम दिया जाए। उन्होंने तकनीकी सहायक, रोजगार सेवकों से कहा कि चक मार्ग, तालाबों की सूची अविलंब दी जाए। जिसमें लेखपालों के माध्यम से खाली कराया जा सके। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि 15 दिन में रोजगार सेवकों की बैठक कर उनके काम की समीक्षा करें। इस दौरान बीडीओ संदीप कुमार, एपीओ लोकेंद्र सिंह, गिरीश कुमार सिंह, तेजप्रताप, शैलेंद्र सिंह, फूलसिंह, अनिल गुप्ता, रामकरन पाल, ब्रजपाल सिंह, राघवेंद्र सिंह, तकनीकी सहायक अनिल सेंगर, राजकुमार, एमएस हाशमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फिर डीसी मनरेगा ने टीम के साथ गांवों में मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। डीसी मनरेगा अवधेश कुमार दीक्षित, बीडीओ संदीप कुमार टीम के साथ बिरिया गांव पहुंचे। मनरेगा के अंतर्गत तालाब की खुदाई कर रहे मजदूरों से जानकारी ली। जॉबकार्ड के हिसाब से मजदूरों की गिनती कराई गई। डीसी मनरेगा ने मजदूरों से कार्यों में आ रही परेशानी के बारे में चर्चा की। इसके बाद अटागांव व सुल्तानपुरा में डाले जा रहे चक मार्ग का निरीक्षण किया। अटागांव में 144 व सुल्तानपुरा में 80 कार्य कर रहे मजदूरों से दिक्कतों के बारे में पूछा। इस दौरान एपीओ लोकेंद्र सिंह, हाकिम सिंह, ब्रजकिशोर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed