फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Returning from Dabish, the sub inspector got the butt of the gun

दबिश से लौट रहे दरोगा को तमंचे की बट मारी

Tue, 05 Nov 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Returning from Dabish, the sub inspector got the butt of the gun
पुलिस गिरफ्त में बुद्ध सिंह - फोटो : ORAI
कोंच। जुए से दबिश देकर लौट रहे दरोगा पर युवक ने हमला कर दिया। तमंचे की बट से घायल दरोगा तो फौरन पास के अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंची फोर्स ने आरोपी को पकड़ लिया। नदीगांव थाना प्रभारी विनय दिवाकर का कहना है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। फिलहाल उसे जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात नदीगांव थाने के एसआई सत्येंद्र कुमार द्विवेदी, एसआई अमित प्रताप सिंह एवं हमराही सिपाही गश्त पर थे। इस बीच टीम ने नावली मोड़ के पास एक जुआ फड़ पर दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। वहां से लौटते वक्त दरोगा सत्येंद्र कुमार को रास्ते में एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में खड़ा मिला। टोकने पर जब युवक भागने लगा तो दरोगा ने पीछा किया, कुछ दूरी पर जाकर युवक ने अचानक दरोगा पर फायर झोंक दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गए, इसके बाद आरोपी ने तमंचे की बट दरोगा सत्येंद्र के सिर पर मार दी।
विज्ञापन

जिससे वे लहूलुहान हो गए, तब पीछे से बाकी फोर्स भी आ गई और आरोपी को मय तमंचे के पकड़ लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक पकड़े गए युवक ने अपना नाम बुद्घसिंह कुशवाहा पुत्र भागीरथ निवासी ग्राम परासनी बताया है। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा 12 बोर तथा दो कारतूस भी बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। आसपास के थानों में बुद्घसिंह का आपराधिक इतिहास भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कठघरे में खड़ी हुई पुलिस की कहानी
पुलिस भले ही मामले को सटीक मुठभेड़ बता रही हो पर इलाके में इस मारपीट को लेकर अलग अलग चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि दरोगा जुआ फड़ में ही पिटे हैं तो कु छ का कहना है कि पकड़ा गया बुद्घसिंह गरीब परिवार से हैं और पुलिस उसे फंसा रही हैं। इस संदर्भ में सीओ शीशराम का कहना है कि उन्हें भी कई चीजें सुनने को मिल रही हैं, फिलहाल शहर से बाहर हैं पर लौटते ही मामले की जांच पड़ताल कराएंगे।

घायल एसआई सत्येंद्र कुमार

घायल एसआई सत्येंद्र कुमार- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed