फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Retired VDO's son shot with a gun

घर में अकेले युवक ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या

Tue, 08 Feb 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Retired VDO's son shot with a gun
एट। खरुसा गांव में सोमवार सुबह एक सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी के विवाहित बेटे ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह रविवार को चचेरी बहन की शादी में पूरे परिवार सहित शामिल हुआ था। सुबह अचानक परिवार को वहीं छोड़कर गांव लौटा और आत्महत्या कर ली। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि शादी समारोह में ऐसा क्या हुआ था, जिसने ऐसा कदम उठाने पर मजबूर किया।
विज्ञापन

एट थानाक्षेत्र के खरुसा गांव में सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी दयाशंकर वर्मा के बेटे महेश कुमार (42) ने सोमवार दोपहर लगभग एक बजे कमरे में तमंचे से गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा।
विज्ञापन

महेश की कनपटी से सिर का एक हिस्सा क्षत-विक्षत हो गया था। पूरे कमरे में खून फैला था। पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के पास ही तमंचा पड़ा था। सूचना पाकर सीओ कोंच शाहिदा नसरीन व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। साक्ष्य एकत्रित किया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महेश खेतीबाड़ी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता दयाशंकर, मां और एक बेटे के साथ उरई के पाठकपुरा मोहल्ला में रहते हैं। उरई में महेश के चचेरी बहन की शादी रविवार को थी। वहां महेश अपनी पत्नी संगीता व 18 वर्षीय पुत्र गोलू व 16 वर्षीय पुत्र विक्की के साथ रात में शिरकत की। सुबह किसी समय परिवार को वहीं शादी समारोह में ही छोड़कर महेश खरुसा गांव आ गया। यहां कुछ ही देर बाद खुद को एक कमरे में बंद कर तमंचे से गोली मार ली। घटना के समय घर में कोई और नहीं था। आत्महत्या की वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं।

सीओ शाहिदा नसरीन का कहना है कि पुलिस ऐसा मान रही है कि शादी समारोह में ही महेश के साथ ऐसा कुछ हुआ जिससे उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। वह पारिवारिक विवाद या कुछ और भी हो सकता है। पुलिस पत्नी, बच्चों व शादी समारोह में शामिल अन्य लोगों से भी बात करेगी। युवक के पास तमंचा कहां से आया, इसकी भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed