फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Restrictions on the work of ortho surgeons and anesthetists on OT duty

Jalaun News: ओटी ड्यूटी में आर्थो सर्जन व एनेस्थेटिस्ट के काम पर पाबंदी

Thu, 30 Oct 2025 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Restrictions on the work of ortho surgeons and anesthetists on OT duty
उरई। जिला अस्पताल की ओटी में किसान को सुन्न का इंजेक्शन देने के बाद हुई मौत के मामले में सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने उस दिन ड्यूटी करने वाले आर्थो सर्जन डॉ. मधुसूदन सिंह, एनेस्थेटिस्ट डॉ. अविनेश कुमार के ओटी में काम करने पर पाबंदी लगा दी है। जांच टीम को जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के जायघा निवासी किसान राजकुमार (40) को हाथ के ऑपरेशन के लिए सोमवार को ओटी में लाया गया था। उस दिन डॉ. मधुसूदन व डॉ अविनेश कुमार की ड्यूटी थी। बताया जाता है कि जैसे ही डॉ. अविनेश ने मरीज को सुन्न का इंजेक्शन दिया तो उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ देर में मरीज की मौत हो गई। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया था और मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि मामले में जांच के लिए वरिष्ठ व विशेषज्ञ चिकित्सकों की पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जांच पूरी होने तक दोनों चिकित्सकों की ओटी ड्यूटी पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही एनेस्थेटिस्ट डॉ. सचिन राजपूत को भी इस मामले में जांच कर आख्या देने के लिए कहा है। जांच टीम से भी जल्द रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
जांच के दौरान यह देखा जा रहा है कि मरीज को भर्ती के पहले निर्धारित जांचें और गाइडलाइन का पालन किया गया था या नहीं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पर कार्रवाई होगी।

डॉ. आनंद उपाध्याय, सीएमएस, जिला अस्पताल

जबड़े के फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन

उरई। मेडिकल कॉलेज में जबड़े के द्विपक्षीय पैरा सिम्फिसिस फ्रैक्चर का ऑपरेशन किया गया। हाल ही में एक मरीज ने दंत चिकित्सा विभाग में ठुड्डी और जबड़े के क्षेत्र में दर्द और सूजन की समस्या बताई थी। जांच के बाद मरीज को जबड़े में फ्रैक्चर का पता चला। चार साल से मधुमेह से पीड़ित इस मरीज की ओपन रिडक्शन एंड इंटरनल फिक्सेशन (ओआरआईएफ) सर्जरी हुई। सर्जन डॉ. हरमूर्ति सिंह, डॉ. अखिल त्रिवेदी की टीम ने सफल ऑपरेशन किया। प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि मरीज की हालत में सुधार हो रहा है और उसे दो दिन बाद छुट्टी दे दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed