फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Responsibility assigned for inspection of council schools

Jalaun News: परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण की सौंपी जिम्मेदारी

Thu, 06 Jul 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 06 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Responsibility assigned for inspection of council schools
उरई। परिषदीय स्कूलों में बच्चों के ठहराव, नामांकन की सत्यता परखने के लिए डीएम चांदनी सिंह ने 10 जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी स्कूलों के पर्यवेक्षण में लगाई है। इन अधिकारियों को ब्लॉकवार स्कूलों की सूची देकर उनके निरीक्षण कर उनकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विकासखंड वार शिक्षक अभिभावकों की बैठकों का पर्यवेक्षण करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




डकोर ब्लाक में जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, जालौन ब्लाक में उप निदेशक कृषि एसके उत्तम, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह, कोंच ब्लॉक में जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास सत्यम त्रिपाठी, कुठौंद ब्लॉक में जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन, माधौगढ़ ब्लॉक में जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तेखार अहमद, महेबा ब्लॉक में जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार, नदीगांव ब्लॉक में महाप्रबंधक उद्योग प्रभात यादव, रामपुरा ब्लॉक में जिला निबंधक सहकारिता सीएल प्रजापति, नगर क्षेत्र में परियोजना अधिकारी नेडा आरके पांडेय को स्कूलों के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


बीएसए चंद्रप्रकाश ने खंड, शिक्षा अधिकारी, एआरपी को भी स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निपुण भारत और डीबीटी के भुगतान की भी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed