फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Respect for diagnosis of problems with respect was also given

सम्मान के साथ समस्याओं के निदान का भी भरोसा मिला

Thu, 24 Dec 2020 06:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
Respect for diagnosis of problems with respect was also given
किसान को सम्मानित करते डी एम मन्नान अख्तर व कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन व अन्य - फोटो : ORAI
उरई। प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर बुधवार को न्यू मंगलम गेस्ट हाउस में किसान सम्मान दिवस का आयोजन हुआ। विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन व डीएम डॉ मन्नान अख्तर ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में किसानों की बिजली, पानी आदि की समस्याएं भी गूंजी। इन्हें सुनकर निदान का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने बिजली बिल में की जा रही गड़बड़ी पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। कहा कि नहरों का पानी ओवरफ्लो हो जाने से जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, उसका सर्वेक्षण कराकर उचित सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में वर्तमान में कुल 408 अस्थायी गोशालाएं स्थापित हैं। कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने सरकार की योजनाएं बताई और खेतों में पराली न जलाने की अपील की। किसान संघ के अध्यक्ष साहब सिंह चौहान ने किसानों की समस्याएं उठाई। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने वैज्ञानिक तरीके से उन्नतिशील कृषि करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक व डीएम ने जनपद स्तरीय में उत्कृष्ट 16 कृषकों को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 7000 रुपये एवं 16 कृषकों को द्वितीय पुरस्कार स्वरूप पांच हजार रुपये से सम्मानित किया गया। ब्लाक स्तरीय में उत्कृष्ट कृषकों को पुरस्कार स्वरूप दो रुपये सम्मानित किया गया। इस दौरान उप कृषि निदेशक आरके तिवारी, जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह, पीडी, जिला उद्यान अधिकारी आदि मौजूद रहे। इस दौरान आयोजित मेले में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed