फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Residents upset due to incomplete road, demand for road construction

अधूरी सड़क से बाशिंदे परेशान, सड़क निर्माण की मांग

Mon, 24 Feb 2020 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Residents upset due to incomplete road, demand for road construction
आटा क्षेत्र के संदी में अधूरी पड़ी सड़क - फोटो : ORAI
आटा। आटा-परासन मार्ग का निर्माण हुए करीब 16 वर्ष बीतने के बाद भी लोक निर्माण विभाग की बनाई गई सड़क 2800 मीटर अधूरी पड़ी है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

बता दें कि आटा परासन मार्ग का निर्माण करीब 16 वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया था। उक्त मार्ग आटा से अकोड़ी व हरिशंकरी नहर पर मिलता है। मगर विभाग ने आटा से अकोड़ी के बड़े पुल तक का निर्माण कर 2800 मीटर सड़क बीच में अधूरी छोड़ दी है, जबकि इमिलिया से हरिशंकरी नहर तक पक्का निर्माण पूर्ण करा दिया है। बीच में पड़ी अधूरी सड़क की वजह से यहां के बाशिंदों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे वहां से दो पहिया वाहनों को छोड़ पैदल चलने में लोगों कई बार सोचना पड़ता है, इस कच्ची बदहाल सड़क पर कई बार दो पहिया वाहन चालक गिरकर बुरी तरह चुटहिल हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने इस बदहाल सड़क की तरफ अभी तक सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दौरान कई नेताओं ने यहां वादे किए थे, लेकिन चुनाव खत्म होते ही सब बेमतलब रहा। हालत यह है कि सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और भयावह होती है। इस सड़क से अकोड़ी, बारा, पांडेपुर, आमिसा, कहटा, सुनहटा, परासन, इमिलिया आदि गांवों के लोग पूरी तरह इसी मार्ग पर निर्भर है। सड़क खराब होने से यहां के ग्रामीणों को मुख्यालय आने के लिए करीब 20 किमी का चक्कर लगाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पर इमिलिया प्रधान अवधेश कुमार, आमिसा प्रधान फूलसिंह पाल, कहटा प्रधान छत्रपाल राजपूत आदि लोगों ने बताया कि अगर जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो वह सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। अधिशाषी अभियंता बीए के रॉय ने बताया कि अधूरी सड़क की जानकारी है। सड़क का स्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया गया है। बजट मिलते ही जल्द से जल्द खराब सड़क को बनवाया जाएगा।

पुलिया भी टूटी
सड़क के साथ-साथ इस मार्ग पर अकोड़ी पुलिया भी टूटी है, जिससे बाशिंदों को डर है कि रात में पुलिया टूटी होने से कोई भी अप्रिय घटना घट सकती हैं। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क निर्माण से पहले पुलिया को अस्थायी तौर पर ठीक कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed