फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Reports on many in the case of dead cattle

मृत मवेशियों के मामले में कई पर रिपोर्ट

Mon, 20 Jan 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Reports on many in the case of dead cattle
मृत मवेशियों के मामले में कई पर रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कदौरा। क्षेत्र के ग्राम बबीना में दो दिन पूर्व मरे गोवंश के मामले में ग्राम प्रधान ने एक दर्जन अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसमें आरोप लगाया है कि उक्त लोगों ने अपने मृत मवेशियों को जबरन गोशाला के समीप डाल कर बवाल कराने की कोशिश की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ज्ञात हो कि शुक्रवार को बबीना गांव में बनी अस्थायी गोशाला के पास पांच मवेशी मृत अवस्था में पाए गए थे, जिस पर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उच्चधिकारियों से की थी। मवेशियों की मौत पर काफी हंगामा भी हुआ था। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच के निर्देश दिए थे। जिस पर उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच करते हुए सचिव को निलंबित कर दिया था। जांच करने पहुंचे जिलाधिकारी डॉक्टर मन्नान अख्तर को ग्राम प्रधान गौरव उपाध्याय ने बताया कि गाव के कुछ पशुपालकों ने मृत गोवंशों को अस्थायी गोशाला के पास फेंक कर शिकायत की थी, जिस पर जिलाधिकारी ने मामला दर्ज कराने का निर्देश दिए थे। रविवार को ग्राम प्रधान गौरव उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस ने गांव के एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

24 हजार गोशाला को किए दान
एक ओर जहां गोशाला में बजट के अभाव को लेकर हो हल्ला मचा है। वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो प्रशासन की व्यवस्था से दूर खुद ही गोशाला का संचालन कर रहे हैं। कुठौंद के ग्रामीणों ने इस माह गोशाला संचालन के लिए प्रधान को इकट्ठा कर 24 हजार रुपये दान में दिए हैं। कुठौंद के प्रधान गौरव उपाध्याय ने बताया कि ग्रामीणों ने 24 हजार रुपये चंदा कर गोशाला को दान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed