फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report on two in the murderous attack on the councilor

सभासद पर जानलेवा हमले में दो पर मामला दर्ज

Wed, 18 Mar 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Report on two in the murderous attack on the councilor
सभासद सत्य प्रकाश - फोटो : ORAI
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर सनेता की पुलिया के पास समथर के भाजपा सभासद पर चली गोली का मामला संदिग्ध लग रहा है क्योंकि अपने कस्बे के ही एक व्यक्ति के खिलाफ सभासद द्वारा दी गई नामजद तहरीर को लेकर जब पुलिस ने मामले की गहराई से पड़ताल की तो कुछ ऐसे तथ्य निकल कर सामने आए हैं जिन्हें देखते हुए पूरा मामला ही संदेह के घेरे में है और पुलिस भी इस पूरे मामले को प्रथमदृष्ट्या संदिग्ध मान रही है लेकिन सभासद की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार की देर रात झांसी जिले के कस्बा समथर के वार्ड नं. 12 से भाजपा सभासद सत्यप्रकाश गुबरेले देर रात लगभग साढ़े दस बजे कोंच कोतवाली क्षेत्र के नदीगांव रोड पर अपनी कार से जा रहे तभी रामपुर सनेता की पुलिया के पास बाइक से आए दो युवकों ने हाथ देकर कार रोकी और कार धीमी करते ही फायरिंग कर दी थी। घटना में कार का शीशा टूट गया पर सभासद बाल बाल बच गए, गोली ड्राइवर साइड से तिरछी दागी गई थी जो बगल वाली सीट में जाकर घुस गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर पीआरबी के अलावा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और एएसपी डॉ. अवधेश सिंह भी कोंच आ गए थे। सभासद ने अपने कस्बे समथर के ही नितिन बसेड़िया को नामजद कर एक अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस पूरी घटना में गौरतलब यह है कि जिस व्यक्ति के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया गया है। उसकी लोकेशन घटना के वक्त समथर बता रही है। इसके अलावा आरोपी से सभासद की पुरानी रंजिश भी है। मंगलवार को फील्ड यूनिट ने भी मौके का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद के खिलाफ दर्ज हैं आधा दर्जन मामले
कोंच। मामले का यह पहलू भी कम दिलचस्प नहीं है कि जिस सभासद पर गोली से फायर किया गया। उसपर भी आधा दर्जन मामले दर्ज हैं और जिसपर गोली मारने आरोप लगाया गया है। उससे उसका लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है। वहीं कोतवाली पुलिस के मुताबिक समथर पुलिस से उसका आपराधिक इतिहास मंगा लिया गया है।

कार में गोली का निशान लाल घेरे में

कार में गोली का निशान लाल घेरे में- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed