{"_id":"67bb65d4da9d235a47069743","slug":"report-on-three-for-beating-the-gateman-and-demanding-extortion-orai-news-c-224-1-ori1005-126234-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: गेटमैन को पीटकर रंगदारी मांगने में तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: गेटमैन को पीटकर रंगदारी मांगने में तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। ड्यूटी कर लौट रहे गेटमैन से मारपीट कर रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने एक आरोपी को तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।
हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के भैस्ता गांव निवासी आशीष यादव वनखंडी देवी मंदिर के पास बनी रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन है। शुक्रवार को वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। तभी तीन लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट कर रुपये छीन लिए थे। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया था।
गेटमैन की तहरीर पर पुलिस ने आलमपुर निवासी चंद्रभान यादव उर्फ जेटू, रोहित व अमित सोनकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी चंद्रभान भागने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस को तमंचा कारतूस भी मिले हैं। सीओ एके सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही दो मामले दर्ज हैं।