फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report on the student's in-laws and maids

छात्रा के ससुरालियों और मायके वालों पर रिपोर्ट

Fri, 12 Feb 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Report on the student's in-laws and maids
मृतक सुमित की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। हाईवे पर गुरुवार को घायल हालत में मिली शादीशुदा एएनएम छात्रा और उससे कुछ दूरी पर मिले युवक के शव के मामले में शुक्रवार को युवक के परिजनों ने युवती के मायके वालों और ससुरालियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल सुधाकर मिश्रा का कहना है कि फिलहाल छात्रा की हालत बेहद गंभीर है और उसका इलाज ग्वालियर के अस्पताल में चल रहा है। फिर भी हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार की शाम आटा क्षेत्र के अजनारा रोड पर कार सवार कुछ लोग एएनएम का कोर्स कर रही छात्रा भावना पुत्री दिनेश को सड़क पर फेंक गए थे। गंभीर हालत में घायल भावना को लेकर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची ही थी कि उससे कुछ दूरी पर उरई कोतवाली क्षेत्र में धरगुंवा के पास एक युवक का शव भी मिला। उसके पास भावना की स्कूटी और मोबाइल भी था।
विज्ञापन

देर रात युवक की शिनाख्त माधौगढ़ के बीफार्मा के छात्र सुमित पुत्र विनोद के रूप में हुई। पुलिस दोनों के बीच तार जोड़ ही रही थी कि सुमित के परिजनों ने भावना के ही मायके और ससुरालियों पर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दे दी। परिजनों का आरोप है कि कुछ समय पूर्व भावना रेंढर स्थित अपनी ससुराल से भी अचानक गायब हो गई थी, जिस पर उन लोगों ने सुमित से विवाद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को युवती के मायके वालों और ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। कोतवाल का कहना है कि भावना के होश आने पर ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। रही बात सुमित के परिजनों के आरोपों की तो उनकी जांच पड़ताल की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार भावना के पति देवेंद्र को भी गुरुवार की रात ही पुलिस कोतवाली ले आई है। पुलिस ने इसी एफआईआर में भावना पर हुए जानलेवा हमले की भी रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed