फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report on five named and 20 unidentified for evading warranty by pelting stones at police

Jalaun News: पुलिस पर पथराव कर वारंटी छुड़ाने पर पांच नामजद व 20 अज्ञात पर रिपोर्ट

Thu, 19 Sep 2024 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Report on five named and 20 unidentified for evading warranty by pelting stones at police
कालपी। पुलिस टीम पर पथराव कर आरोपी को छुड़ाने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के टढ़वा गांव में चार माह पहले गांव के ही शिवपाल सिंह के घर में आग लग गई थी। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में एक आरोपी वीरेंद्र सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। शेष आरोपी फरार चल रहे थे। मंगलवार को थाना पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने रिश्तेदार के मिलने मदारीपुर रोड पर आया है। वह स्थानीय इंटर कालेज में छिपा है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी वीर बहादुर सिंह को पकड़ लिया था। वहां मौजूद महिलाओं और पुरुषों को यह बात नागवार गुजरी तो उन्होंने पुलिस बल पर पथराव कर हमलाकर दिया। इससे पुलिस बैकफुट पर आ गई और आरोपी को छोड़कर लौट आई। आरोपियों के हमले में तीन सिपाही मामूली चुटहिल हैं।

चुर्खी थाने के विवेचक दरोगा सत्यनारायण तिवारी की तहरीर पर उदयराज सिंह, वीरबहादुर सिंह, प्रियंका, हिमांशु, साक्षी व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed