{"_id":"65cfd22e05f452ad1a00fcc4","slug":"report-on-five-in-laws-including-husband-in-case-of-death-of-newly-married-woman-orai-news-c-224-1-ori1001-110959-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नवविवाहिता की मौत के मामले में पति सहित पांच ससुरालियों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नवविवाहिता की मौत के मामले में पति सहित पांच ससुरालियों पर रिपोर्ट
Sat, 17 Feb 2024 02:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
उरई। नवविवाहिता की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालियों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के शिवनी व हाल निवास झांसी जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी मृतका के पिता दयाराम ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसने अपनी बेटी खुशबू की शादी 29 मई 2023 को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेरा निवासी हर्ष उर्फ विक्की से की थी। लेकिन शादी के बाद से ही ससुरालीजन उससे अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर उसकी बेटी की मारपीट करते थे। बुधवार की रात ससुरालियों ने उसकी पुत्री को फंदा लगाकर मार दिया। पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।