फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report on capture of check dam

चेकडैम पर कब्जा करने की शिकायत पर मामला दर्ज

Fri, 10 Jul 2020 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Report on capture of check dam
चेकडैम पर कब्जा करने पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
कदौरा। चेकडैम पर कब्जा करने की शिकायत पर जांच के बाद कब्जाधारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। बीडीओ के आदेश पर प्रधान ने थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया। थानाध्यक्ष का कहना है कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है, कि एक सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम मदरालालपुर गांव की महिला प्रधान रानी देवी ने बीडीओ अतिरंजन सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया था कि विगत एक माह पूर्व मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत मदरालालपुर के मजरा मुहारी मौजे में कालीदारी के करीब तीन सौ मीटर चेकडैम में नाला व सिल्ट की सफाई का कार्य श्रमिकों द्वारा कराया था, जिसकी लागत 2,52, 858 रुपये थी। चेकडैम को समीर बेग पुत्र अली बेग निवासी मुहारी ने अपनी दबंगई के बल पर ट्रैक्टर व जेसीबी से चेकडैम को तहस नहस कर दिया और उसमें कब्जा कर अपने खेतों में मिला लिया है। जब पीड़ित महिला व उसके ससुर चंद्रशेखर ने मना किया तो दबंगई के बल पर धमकी दी। शिकायत पर बीडीओ ने तीन सदस्यीय टीम का गठन कर जांच के आदेश दिए थे, जांच टीम के सचिव सिकंदर सिंह, एसआई सोबरन सिंह व लेखपाल ने शिकायत सही पाई। तब बीडीओ ने प्रधान को मुकदमा दर्ज करवाने का आदेश दिया। प्रधान रानी देवी की तहरीर पर समीर बेग पुत्र अली बेग के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि जल्द ही ग्राम पंचायतों में भी अभियान चलाया जाएगा। ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed