फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report on 38 named and 30 unknown on firing and wabal

फायरिंग व वबाल पर 38 नामजद व 30 अज्ञात पर रिपोर्ट

Mon, 27 Sep 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Report on 38 named and 30 unknown on firing and wabal
दरगाह परिसर के आसपास पुलिस प्रशासन के अधिकारी फ्लैग मार्च करते - फोटो : ORAI
कालपी। दरगाह खानकाह शरीफ में प्रबंधन को लेकर दो कमेटियों के विवाद में हुई फायरिंग और उपद्रव के मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों कमेटियों के 38 नामजद और तीस अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, 7 सीएलए सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इस मामले में 25 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जमानत न मिलने पर सभी को जेल भेज दिया गया है। साथ ही खानकाह शरीफ में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले को लेकर कस्बे में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर खानकाह शरीफ दरगाह में प्रबंधन को लेकर कमेटियों के विवाद में जमकर बवाल हुआ था। उपद्रव और फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया था। कोतवाली पुलिस ने मौके से दर्जनों लोंगों को हिरासत में लेकर बड़ी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में कोतवाली पुलिस के टरननगंज चौकी प्रभारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोनों कमेटियों के 38 नामजद व 30 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट 7 सीएलए सहित विभिन्न धाराओं में एफ आईआर दर्ज की है। मामले में 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिन्हें पुलिस ने न्यायालय में पेश किया था, जहां जमानत न मिलने पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। दरगाह के आसपास के इलाके के लोग पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए लोग भूमिगत हो गए हैं। दरगाह खानकाह शरीफ में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर लोंगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। मामले को लेकर अभी भी तनाव बना हुआ है।
सैय्यद गयासुद्दीन अहमद, शिवतैन हैदर, सैय्यद अहलामुद्दीन, अली कादरी, शहीम, तालीम, मो. इदरीशए तौजीन, राशिद खान, कामरान, फि रोज, शाहबाज, नदीम बेग, इरफान, अनवर सिद्दीकी, आमीन, रफीक अंसारी, मदे खान, खुशतर, असगर, अकबर खान, कल्लू, कफील, फलील खां, दिलशाद, भोलू, आबिद सभासद, अकरम, अख्तर, जफर, राजा शोएब, शराफत, अकील, खलील, वकील, शकील, इकलाख व 30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
आसपास क्षेत्र की प्रसिद्ध दरगाह खानकाह शरीफ में इबादत के लिए प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोगों का आना-जाना होता है। त्यौहारों पर हजारों की भीड़ उमड़ती है। उर्स पर तो आसपास के दर्जनों जिलों के लोग यहां आते हैं। इस दरगाह में चौबीसों घंटे रौनक का आलम रहता है पर रविवार को हुए विवाद के बाद अब यहां सन्नाटा पसरा है।

दरगाह में हुए विवाद के बाद सोमवार को डीएम एसपी कालपी आए और उन्होंने कोतवाली में पूरे मामले की समीक्षा की। इसके बाद डीएम एसपी की अगुवाई में नगर की सड़कों पर सरकारी गाड़ियों के काफिले ने मार्च किया। सायरन बजाती हुई अफसरों की गाड़ियों के काफिले ने शहर में लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।

कालपी मे खानकाह मे कमेटी के लोगो से बात करती डीएम व एसपी

कालपी मे खानकाह मे कमेटी के लोगो से बात करती डीएम व एसपी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed