फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report on 12, including a relative of a former minister in the attack on a soldier

सिपाही पर हुए हमले में पूर्व मंत्री के रिश्तेदार समेत 12 पर रिपोर्ट

Sat, 26 Dec 2020 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Report on 12, including a relative of a former minister in the attack on a soldier
उरई। सिपाही पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बसपा के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में सपा नेता के रिश्तेदार समेत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि मौके से नौ लोगों को पकड़कर लाया गया था। इनमें पांच लोगों को जेल भेजा जा रहा है, जबकि महिलाओं को मुचलके पर छोड़ दिया गया है। कौन किसका रिश्तेदार है, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा में सपा नेता श्रीरामपाल के रिश्तेदार वासुदेव पाल पुत्र शारदा प्रसाद निवासी बघौरा उरई व सिपाही अरविंद किशोर पुत्र राधा किशोर निवासी सुभाषनगर कोतवाली महोबा के बीच गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया था। अरविंद शहर कोतवाली में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर तैनात है। विवाद इतना बढ़ा कि कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। वासुदेव के परिजनों व मोहल्ले की महिलाओं आदि ने सिपाही के साथ मारपीट कर दी थी।
विज्ञापन

सिपाही की सूचना पर पहुंचे कोतवाल व सीओ ने मोहल्ले के ही वासुदेव पुत्र शारदा, कुलदीप पुत्र जगदीश, सुरेंद्र सिंह पुत्र मंगल, यादवेंद्र पुत्र मंगल निवासी बघौरा व अमित पुत्र रतीराम निवासी भवानीराम जालौन व चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने सिपाही अरविंद की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ एक राय होकर सरकारी कर्मचारी के साथ कार्य सरकार के दौरान मारपीट गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में कोतवाल सुधाकर मिश्रा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पांच लोगों को जेल भेज दिया जबकि चार महिलाओं को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस संदर्भ में पूर्व मंत्री का कहना है कि वासुदेव उनके रिश्तेदार हैं, पुलिस ने सभी लोगों को निर्दोष होने के बाद भी फंसाया। इतना ही नहीं पुलिस फोर्स ने मोहल्ले के लोगों के साथ मारपीट भी की है। इसकी शिकायत वे उच्चाधिकारियों से भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed