फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report of theft registered against outsourcing employee of municipality

Jalaun News: पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारी के खिलाफ दर्ज हुई चोरी की रिपोर्ट

Sun, 20 Jul 2025 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Report of theft registered against outsourcing employee of municipality
कालपी। पालिका के राजस्व निरीक्षक अजीत सिंह ने शुक्रवार रात को सदर बाजार निवासी आउटसोर्सिंग कर्मचारी एजाज उर्फ छोटू के खिलाफ रसीद बुक चोरी का मामला दर्ज कराया है। दुकान आवंटन के नाम पर 11 लोगों के नाम पर फर्जी रसीद काटने के मामले यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

पालिका द्वारा नगर के मुख्य बाजार में तीन दुकानों का निर्माण किया गया था। इन दुकानों को पालिका द्वारा लीज पर देना था। इसी को लेकर नगर के 11 लोगों को 35 हजार रुपये की रसीदें दुकानें देने के लिए कट दी गईं। इसमें कई लोगों की फर्जी रसीदें काटी गईं। जब लोगों ने दुकान आवंटित करने के लिए कहा वहां पर तैनात लिपिक ने उन्हें वहां से टरका दिया। उसने कहा यहां पर कोई दुकानें आवंटित नहीं होंगी। आरोप है कि इसके बाद लिपिक ने 17 मई को रसीद कट्टा अलमारी से गायब होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

काफी समय बीत जाने के बाद ठगी के शिकार हुए लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की। इस मामले को लेकर डीएम ने जांच के आदेश दिए और इसी के चलते शुक्रवार को नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला ने जांच शुरू की। पालिका प्रशासन भी हरकत में आ गया और शुक्रवार कि रात पालिका में तैनात राजस्व निरीक्षक अजीत सिंह यादव ने आउटसोर्सिंग कर्मचारी एजाज उर्फ छोटू निवासी सदर बाजार के खिलाफ पालिका की रसीद बुक चोरी करने की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया। वहीं कोतवाल परमहंस तिवारी ने कहा कि मामले की जांच शुरू की गई है और जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed