{"_id":"5dffb4d08ebc3e87917052d2","slug":"report-of-the-dripping-not-recorded-even-after-24-hours-orai-news-knp533835976","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद भी दर्ज नहीं हुई टप्पेबाजी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बाद भी दर्ज नहीं हुई टप्पेबाजी की रिपोर्ट
विज्ञापन
कालपी। कस्बे में टरननगंज के मुख्य चौराहे पर पुलिस चौकी के पास हुई कपड़ा व्यापारी की बाइक से नब्बे हजार रुपये की टप्पेबाजी के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे बीतने के बाद अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। हालांकि फुटेज के आधार पर संदिग्ध लग रहे एक युवक को हिरासत में लिया गया था, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार घटना में किसी नजदीकी व्यक्ति का भी हाथ हो सकता है, जांच की जा रही है। वहीं घटना से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। जल्द ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
बता दें कि शनिवार को नगर के बड़ा बाजार इलाके के कपड़ा व्यापारी समीर धवन सुबह लगभग दस बजे अपनी दुकान खोलने बाजार पहुंचे थे। टरननगंज पुलिस चौकी के पास पुलिस प्वाइंट पर वह अपनी बाइक खड़ी कर किसी से बात करने लगे। तभी किसी ने बाइक में टंगा कपड़े का झोला पार कर दिया। समीर के मुताबिक झोले में पालीथिन के अंदर नब्बे हजार रुपये थे, जिन्हें वह किसी को भुगतान करने के लिए लाए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो टाकीज रोड पर एक किनारे खाली झोला व पालीथिन बरामद हुई थी। उ
सी आधार पर टाकीज रोड के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए गए तो उस सुनसान रोड पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में कैमरे की जद में आया। फोटो से पहचान कराने के बाद उस युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवक की पहचान प्रदीप के रूप में हुई। प्रदीप बाजार की एक फर्म में ही काम करता है। कोतवाल मानिक चंद्र ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। हिरासत में लिए गए युवक से भी कड़ी पूछताछ की गई पर युवक के घटना में शामिल होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
मुख्य बाजार चौराहे में पुलिस चौकी के पास स्थित पुलिस प्वाइंट से हुई घटना से व्यापारियों में दहशत है। व्यापारियों का कहना है कि कई मर्तबा ऐसी घटनाएं हो चुकी है पर कभी भी किसी घटना का खुलासा नहीं हुआ है। वहीं अब तक पुलिस के एफआईआर दर्ज न होने से व्यापारियों में भी आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस मामले को हल्के में ले रही है जबकि कई बार बाजार में ऐसी घटनाएं हो चुकी है। थानाध्यक्ष का कहना है मामले की जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर खुलासा किया जाएगा।