फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report of former head demanding goonda tax

Jalaun News: पूर्व प्रधान पर गुंडा टैक्स मांगने की रिपोर्ट

Mon, 22 Sep 2025 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Report of former head demanding goonda tax
जालौन। प्रधान प्रतिनिधि ने पूर्व प्रधान पर लगाया गुंडा टैक्स मांगने का आरोप लगाया। न्यायालय के आदेश पर रविवार को पुलिस ने पूर्व प्रधान के खिलाफ तमंचा दिखाकर धमकाने व गुंडा टैक्स मांगने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के हरदोई राजा गांव निवासी अविनाश प्रताप सिंह ने न्यायालय में वाद दायर किया था। इसमें बताया था कि उनकी पत्नी गांव की प्रधान हैं। वह प्रधान प्रतिनिधि के रूप में काम करते हैं। ग्राम पंचायत के मजरा गोकुलपुरा में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य चल रहा था। वह निर्माण कार्य को देखने के लिए बीती नौ जुलाई 2025 को शाम करीब चार बजे वहां गए थे। इसी दौरान पूर्व प्रधान कपूर तमंचा लेकर वहां आ गए और 20,000 रुपये गुंडा टैक्स मांगने लगे।
विज्ञापन

न देने पर काम न करने देने व उत्पीड़न के मामले में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह तमंचा में कारतूस लगाकर उन्हें मारने के दौड़े। किसी तरह भागकर उन्होंने जान बचाई। इसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली पुलिस व एसपी के यहां भी की थी। कोई कार्रवाई न होने पर उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed