उरई। कालपी के छौंक निवासी युवक की पीजीआई, लखनऊ में हुई मौत के बाद जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि युवक को लेकर जाने वाले दो रिश्तेदारों को एहतियातन जांच के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर परिजनों की भी जांच की।
बता दें कि छौंक निवासी युवक को किडनी की बीमारी थी। उसका पीजीआई लखनऊ में इलाज भी चल रहा था। जब वह इलाज के लिए पीजीआई पहुंचा तो वहां उसकी मौत हो गई। इस पर पीजीआई प्रशासन ने उसकी जांच के लिए सैंपल ले लिए। कदौरा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अशोक चक ने बताया कि मृतक की जांच रिपोर्ट में कोरोना संबंधी कोई लक्षण नहीं पाए गए। ऐहतियात के तौर पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रवींद्र सिंह के साथ नागिंद्रा देवी, सुखदेवी, रानी और संगीता एंबुलेंस लेकर मृतक के घर पहुंची और युवक के संग गए उनके दो रिश्तेदार को जांच के लिए मेडिकल कालेज भेजा। उधर जिला अस्पताल में मुंबई, दिल्ली, जैसी जगहों से लौटे 25 लोगों की जांच के बाद सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन किया गया।