फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report maternal death online, get 1000 rupees

मातृ मृत्यु की सूचना ऑनलाइन दें, पाएं 1000 रुप

Tue, 08 Feb 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Report maternal death online, get 1000 rupees
उरई। सुमन योजना को ऑनलाइन कर स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने की तैयारी हो रही है। इस योजना में हेल्प लाइन नंबर 104 पर जो भी सबसे पहले मातृ मृत्यु की सूचना देगा, उसे एक हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि मातृ मृत्यु की प्रभावी रिपोर्टिंग को सफल बनाने के लिए शासन के आदेश पर सुमन योजना लागू की गई है। इस योजना का लाभ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, अधिकारी को छोड़कर प्रथम सूचना प्रदाता आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायतीराज विभाग या फिर समुदाय के किसी भी व्यक्ति के हेल्थ हेल्प लाइन नंबर 104 पर सूचना देने पर पुरस्कार मिलता है।
विज्ञापन

कॉल करने से पहले प्रथम सूचना दाता अपनी आईडी के साथ सूचना देता है। उसे अपनी आईडी और पासबुक साथ में रखना होता है।
पोर्टल पर महिला के बारे में भी पूरा ब्योरा दर्ज किया जाएगा। सूचना दाता को पूरी जानकारी होना जरूरी है। इसके बाद जिला कार्यक्रम प्रबंधक और जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता इसकी पुष्टि करेंगे। इसके बाद प्रथम सूचना दाता के बैंक खाते में एक हजार रुपये ऑनलाइन पहुंच जाएंगे। सूचना दाता की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रेम प्रताप का कहना है कि इस योजना के प्रचार के लिए सभी फ्रंटलाइन वर्कर, आशा, एएनएम और बीसीपीएम को निर्देश दिए गए हैं। इस योजना से मिले फीडबैक की रिपोर्टिंग भी रखी जाएगी।

जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता रुबी ने बताया कि इस साल 32 मातृ मृत्यु की सूचना आई है। उन्होंने बताया कि पहले यह काम ऑफ लाइन होता था। अब हेल्प लाइन की मदद से इस काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed