{"_id":"632f55dc2e8d4c36f63b68b2","slug":"report-filed-for-demanding-extortion-on-sp-city-president-orai-news-knp719937548","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सपा नगर अध्यक्ष पर रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सपा नगर अध्यक्ष पर रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज, पढ़ें पूरा मामला
Sun, 25 Sep 2022 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जालौन जिले में भाजपा नेता की तहरीर पर सपा के नगर अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। सपा और भाजपा नेताओं के बीच शुक्रवार को विवाद हुआ था। शुक्रवार देर रात तक दोनों दलों के नेता थाने में जमे रहे। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष रहे नरेंद्र विश्वकर्मा ने सपा नगर अध्यक्ष रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाइगर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
आरोप लगाया कि छोटू ने उनके किसी महिला से संबंधों के प्रमाण छिपाने के बदले 25 हजार रुपये की मांग की है। रुपये देने से मना करने पर पीट दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है। सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेई भी रात को घंटों कोतवाली में जमे रहे। पुलिस रात भर घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालती रही।