{"_id":"69372146cb908c6eb70d9ac6","slug":"report-filed-against-three-members-including-a-councilor-for-hitting-the-chairmans-father-in-law-orai-news-c-224-1-ori1005-137791-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चेयरमैन के ससुर को टक्कर मारने में सभासद समेत तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चेयरमैन के ससुर को टक्कर मारने में सभासद समेत तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
कदौरा। घर के बाहर सीमेंट की बेंच पर बैठे चेयरमैन के ससुर को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सभासद समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला फर्राशखाना निवासी महेश शिवहरे की पुत्रवधू कदौरा नगर पंचायत अध्यक्ष हैं। उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि रविवार की शाम को घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान कार ने उन्हें टक्कर मारने दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सीमेंट की बेंच और कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। घटना के बाद भीड़ ने कार सवार दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि साथ बैठे दो लोग मौके से भाग गए।
पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि सभासद के कहने पर टक्कर मारी गई है। बताया कि सभासद उनसे दुश्मनी रखता है। इसके के चलते उसने उन्हें कुचलने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने सभासद अंकित, इरफान, दिलदार पर रिपोर्ट दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।