{"_id":"689b97f3c9d153e78102ca94","slug":"report-filed-against-three-for-assaulting-a-couple-orai-news-c-224-1-bnd1005-133164-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दंपती से मारपीट में तीन के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दंपती से मारपीट में तीन के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
जालौन। थाना क्षेत्र के औरेखी गांव में रविवार को दंपती से तीन लोगों ने गाली-गलौज की फिर पीट दिया। सोमवार को मामले में तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी गौरी देवी पत्नी राजा भइया का गांव में ही एक दूसरा मकान है। रविवार की शाम वह पति के साथ अपने दूसरे मकान में जा रही थी। रास्ते में मोहल्ले के ही देवीशरण, भूपसिंह व वीरू ने उन्हें रोक लिया और गालीगलौज करने लगे। मना करने पर तीनों ने मिलकर लाठी, डंडे से पीट दिया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने राजा भइया के सिर पर लाठी मार दी। महिला ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी। (संवाद)