फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report filed against the doctor on the orders of the court

Jalaun News: कोर्ट के आदेश पर डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 27 Aug 2023 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 27 Aug 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Report filed against the doctor on the orders of the court
युवक ने लगाया था गलत तरीके से आपरेशन करने का आरोप
विज्ञापन

उरई। मरीज के पैर का गलत तरीके से आपरेशन करने का आरोप लगा कोर्ट के आदेश पर युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मिनौरा गांव निवासी कृष्ण कुमार कोर्ट में वाद दायर करते हुए बताया था कि उसके पुत्र शिवम तिवारी को बंदरों ने खदेड़ दिया था। जिससे वह गिर गया था और उसके पैर में चोट आ गई थी। इस पर उसने पुत्र को उर्मिला हॉस्पिटल में डॉ. विवेक निरंजन को दिखाया था। नौ अक्तूबर 2022 को डॉक्टर ने भर्ती करके ऑपरेशन कर दिया। जिसके उन्होंने 70 हजार रुपये दिए थे। कुछ समय बाद पुत्र के पैर में तकलीफ महसूस हुई तो उसने एक नवंबर 2022 को डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने इलाज की बजाय उसे अपमानित कर भगा दिया। इस पर वह ग्वालियर गया। जहां डॉक्टरों ने दोबारा ऑपरेशन किया। उन्होंने बताया कि पहला ऑपरेशन गलत तरीके से किया गया था। ग्वालियर से आने के बाद उसने डॉक्टर विवेक से बात की तो आरोप है कि उन्होंने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed