फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report filed against the contractor on the death of the innocent

मासूम की मौत पर ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 08 Feb 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Report filed against the contractor on the death of the innocent
कोंच। निर्माणाधीन नाले में डूबकर बालक की मौत के मामले में नाला बनवा रहे ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नदीगांव रोड पर नया पटेल नगर में नगर पालिका का नाला निर्माणाधीन है। सोमवार देर शाम इसमें गिरकर भरत याज्ञिक के छह वर्षीय बेटे मयंक की डूबने से मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने मुहल्ले वालों के साथ सड़क जाम किया।
मौके पर पहुंचे एसडीएम राजेश सिंह, सीओ शाहिदा नसरीन, प्रभारी कोतवाल वीरेंद्र सिंह ने परिवार को आश्वासन देकर जाम खुलवाया था।
मंगलवार को पिता की तहरीर पर पुलिस ने नाला निर्माण करा रहे ठेकेदार भाटी खरे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट लिखी है। इधर, मयंक की मौत से उसके परिवार व आसपास घरों में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

चौदहवें वित्त से हो रहा निर्माण
पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता वर्मा ने बताया कि 14वें वित्त आयोग से नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लगभग 15 लाख की लागत से नाला निर्माण कार्य होना है। आठ माह पूर्व ऑनलाइन प्रक्रिया से ठेका दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण निर्माण कार्य में तीन माह की छूट ठेकेदार को दी गई थी। बारिश खत्म होने के बाद ठेकेदार से शीघ्र नाला निर्माण करने को कहा गया।
नोटिस भी दिए और मौखिक भी बोला गया लेकिन ठेकेदार की ओर से निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया।
शहर में कई और मौत के कुएं
कोंच। नदीगांव रोड पर निर्माणाधीन नाले में गिरकर हुई मासूम की मौत के बाद भी नगर पालिका प्रशासन सचेत नहीं हुआ है। शहर में अभी दो ऐसे प्वाइंट हैं जहां कभी भी हादसा हो सकता है।
तहसीलदार आवास के पास जल संस्थान का एक चैंबर है। यह कई साल से खुला पड़ा है। ज्यादातर इसमें पानी भरा ही रहता है। कई बार लोग चुटहिल भी हो चुके हैं।
इसी तरह नगर के प्रवेश द्वार मारकंडेश्वर तिराहे पर दो महीने पहले ब्रजेश्वरी कालोनी की पानी निकासी के लिए मुख्य राजमार्ग को काटते हुए नाला खोदा गया था। वह अभी तक उसी तरह खुला पड़ा है। इलाकाई दुकानदारों, राहगीरों के लिए यह खतरा बना है।

दुकानदार श्रीप्रकाश का कहना है कि श्रद्धालुओं को आवाजाही में दिक्कत होती है। लोगों ने लकड़िया रखकर किसी तरह रास्ता बनाया है। जेई रामवीर सिंह ने बताया कि नगर में पांच नाले निर्माणाधीन हैं। कुछ पर काम चल रहा है जबकि कुछ पर फिलहाल काम बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed