फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report filed against the accused in the case of death of a youth

Jalaun News: युवक की मौत के मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 25 Oct 2025 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Report filed against the accused in the case of death of a youth
जालौन। जुलाई में महिला ने युवक पर नहाते समय उसका वीडियो बना लेने और धमकाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। इस मामले में 11 अक्तूबर को न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं, दीपावली की रात महिला के पति ने युवक की गिरफ्तारी न होने पर खुदकुशी कर ली थी। महिला ने तहरीर देकर आरोपी युवक को पति की मौत का कारण बताया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी ने सोमवार की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले को लेकर युवक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि जुलाई में भीम उर्फ सागर ने उसका नहाते समय वीडियो बना लिया था और उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की थी लेकिन सुनवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

इसके बाद न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 11 अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई न किए जाने पर भीम लगातार पति को मोबाइल पर धमका रहा था। साथ ही उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा था। इसके बाद पति तनावग्रस्त और निराश रहने लगे थे। उन्होंने कहा भी था कि उनकी बहुत बदनामी हो चुकी है अब उनका मर जाना ही बेहतर है। इसके बाद बीती 20 अक्तूबर को जब वह घर में दीपावली पूजन की तैयारी कर रही थी तभी पति ने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया था। महिला ने भीम को पति की मौत का कारण बताया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed