फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report filed against seven policemen for beating up youths and snatching money

Jalaun News: युवकों को पीट कर रुपये छीनने में सात पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट

Mon, 07 Apr 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 07 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Report filed against seven policemen for beating up youths and snatching money
जालौन। युवकों के साथ मारपीट कर रुपये छीनने में कोर्ट के आदेश पर दो नामजद व पांच अज्ञात पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने कोर्ट में वाद दायर किया था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के चौरसी गांव निवासी मयंक शर्मा ने कोर्ट में वाद दायर करते हुए बताया कि 19 अक्टूबर 2024 को वह अपने साथी आकाश, विशाल व विकास के साथ राजस्थान के भीलवाड़ा में कैंसर की दवा लेने के लिए गए थे। दवा लेकर 21 अक्टूबर को वह वापस आ रहे थे। शाम साढ़े छह बजे जब वह जालौन पहुंचे तो देवनगर चौराहे पर उन्होंने सड़क किनारे अपनी कार खड़ी कर दी और थोड़ा आराम करने लगे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि इसी दौरान कोतवाली में तैनात आरक्षी अजय यादव और हेड कांस्टेबल सतेंद्र कुमार आए और अभद्रता करने लगे। साथ ही उन्होंने वाहन से संबंधित कागजात और 5000 रुपये देने का दबाव बनाया। जब उन्होंने रुपये देने से इंकार किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान वहां पांच और अज्ञात सिपाही आ गए और उन्होंने भी मारपीट की। कोतवाली में बैठाने की धमकी देते हुए उनकी जेब में पड़े 37,800 रुपये छीन लिए और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली और एसपी से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें, देवनगर चौराहे पर हुए विवाद के मामले में आरक्षी अजय यादव ने 21 अक्टूबर को कोतवाली में मयंक व आकाश के खिलाफ वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में पुलिस कर्मियों के साथ गाली, गलौज व अभद्रता करने, वाहन के कागजात न दिखाने, अभद्रता व मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed