फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report filed against doctor who made a child smoke cigarette

Jalaun News: बालक को सिगरेट पिलाने वाले डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 18 Apr 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 18 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Report filed against doctor who made a child smoke cigarette
कुठौंद (जालौन)। पीएचसी में जुकाम का इलाज कराने गए बालक को तैनात डॉक्टर ने सिगरेट पिलवाई। आरोपी ने बालक से धुआं अंदर खींचने के लिए कहा। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। मामला डिप्टी सीएम के संज्ञान में आने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सीएमओ को रिपोर्ट दर्ज करवाने के आदेश दिए थे। गुरुवार को पीएचसी प्रभारी की तहरीर पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

कुठौंद कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर सुरेश चंद्रा तैनात थे। सात अप्रैल को अस्पताल में एक पांच वर्षीय बालक अपने परिजनों के साथ जुकाम का इलाज करवाने आया था। इसमें डॉक्टर उस बच्चे को सिगरेट पीने के लिए कह रहे हैं। वह लाइटर से आग भी लगा रहे हैं। इसके साथ ही उससे धुआं अंदर करने की बात भी कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। बुधवार को किसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल दिया था। वीडियो के वायरल होते ही स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन

सीएमओ एनडी शर्मा ने बताया था कि डॉक्टर को पीएचसी से हटाकर जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। पूरी जांच एसीएमओ को दी गई है। लेकिन, मामला जैसे ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए सीएमओ को आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने के निर्देश दिए। सीएमओ के आदेश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर अरुण कुमार ने कुठौंद थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी। इस पर उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 125, 6/24 सिगरेट और अन्य उत्पाद अधिनियम 2003, धारा 77 किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल संरक्षण) 2015 के तहत मामला पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed