फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   report,electric,ADM,DM,ASP

समाधान दिवस में औपचारिकता, 29 में एक भी नहीं हुई निस्तारित

Sat, 21 Aug 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
report,electric,ADM,DM,ASP
-जालौन तहसील में शिकायतें सुनते तहसीलदार अंगद सिंह यादव। - फोटो : ORAI
जालौन। जन समस्याओं के समाधान के लिए तहसील सभागार में प्रभारी तहसीलदार की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 29 शिकायतें पंजीकृत हुईं पर मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

तहसीलदार अंगद सिंह यादव की अध्यक्षता एवं नायब तहसीलदार आलोक कटियार की उपस्थिति में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। विभागों के अधिकारी मोबाइल फोन चलाने में व्यस्त रहे। तो कोई आपस में बातचीत में मशगूल रहा। प्रभारी तहसीलदार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायत की निस्तारण रिपोर्ट हस्तलिखित नहीं चलेगी। अब कंप्यूटर पर टाइप करके ही रिपोर्ट दें और मौके पर जाकर जांच करें। संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग व राजस्व विभाग की 9-9, बिजली विभाग की 4, विकास विभाग 3, नगर पालिका 2, सुलह विभाग व डूडा की 1-1 शिकायत पंजीकृत हुई। समाधान दिवस में आई 29 शिकायतों में एक भी निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान एसडीओ बिजली कौशलेंद्र सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी रविंद्र भदौरिया, जेई जल संस्थान आलोक श्रीवास्तव, बीईओ अमर सिंह, चंदन सिंह यादव, इंस्पेक्टर क्राइम महेश आदि मौजूद रहे। उधर, कालपी में एडीएम पूनम निगम की अध्यक्षता व एएसपी राकेश सिंह की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें कुल 62 शिकायतें आई। इसमें एक का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण दिवस में राजस्व संबंधी व सरकारी जमीन अवैध कब्जे की शिकायत सर्वाधिक आने पर एडीएम नाराज हुई। उन्होंने कहा की सभी राजस्व कर्मी संबंधित अपने-अपने गांव में निरीक्षण करें। यदि सरकारी जमीन तथा चकरोड व नालियों में अवैध कब्जे को पाए। तो तत्काल कार्रवाई करें। एएसपी राकेश सिंह ने सर्किल के समस्त थानों के मौजूद प्रभारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जो भी फरियादियों के द्वारा पुलिस से संबंधित शिकायतें आई हैं। मौके में पालिका के अवर अभियंता बृजेंद्र कुमार, एआरओ अजीत सिंह, रजिस्टरार रामदत्त, मंडी सचिव रवि कुमार निरंजन, आटा से एसआई संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
13 में से एक का निस्तारण
कोंच। तहसील स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम अंकुर कौशिक की अध्यक्षता व नगर पालिका के प्रभारी ईओ व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, सीओ राहुल पांडे व तहसीलदार नरेंद्र कुमार की उपस्थिति में आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस, राजस्व, आपूर्ति कार्यालय, जल संस्थान आदि विभागों से संबंधित कुल 13 शिकायतें फरियादियों ने दर्ज कराईं। पर एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम ने शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही, एसडीओ अनिरुद्ध कुमार मौर्य, आपूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
साहब, गोशाला बनवाकर किसानों को बचाए
माधौगढ़। सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव के सामने समाधान दिवस में पहुंचे कंजौसा निवासी इफ्को के प्रोपाइटर संतोषी ने बताया कि आईएफएफडीसी गोदाम में रखी इफ्को खाद की 400 बोरियां अचानक आई बाढ़ में बह गई है। लिहाजा उसका मुआवजा मिलना चाहिए। बेनीपुरा निवासी राकेश ने शिकायत दी कि सिंचाई के लिए नहर से खेत तक गूल थी। नहर के किनारे वाले किसानों ने विस्मार कर दी है। भाकियू के तहसील अध्यक्ष शिव बालक सिंह सहित छह किसानों ने शिकायत की कि प्रत्येक गांवों में अस्थाई गोशाला बनाई जाए। ताकि किसानों की फसल अन्ना मवेशियों से बच सके। दिनभर में कुल 52 शिकायतें आई। जिसमें तीन का निस्तारण किया गया। सीडीओ ने निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में आए प्रार्थनापत्रों को लंबित न रखा जाए। निस्तारण में किसी प्रकार शिथिलता एंव लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एसडीएम सालिकराम, तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति, बीडीओ दीपक यादव, एसडीओ अभिषेक सोनकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed