फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   report against two on court order

Jalaun News: कोर्ट के आदेश पर दो के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट

Wed, 20 Nov 2024 02:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 20 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
report against two on court order
उरई। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला कर्मचारी ने कोर्ट में वाद दायर करते हुए बताया कि वह घर लौट रही थी। तभी रास्ते में दो लोगों ने उसे रोककर छेड़खानी की। जिसकी शिकायत उसने पुलिस से की थी। कार्रवाई न होने पर दोनों युवकों ने उसके घर में घुसकर गर्दन पर चाकू लगाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला कर्मचारी ने बताया कि वह एक अक्तूबर को ड्यूटी कर घर लौट रही थी। तभी रास्ते में राधा रमन व दीपू उर्फ दीपेंद्र ने उसे रोक लिया और मोबाइल नंबर मांगने लगे। जब उसने नंबर देने से मना किया तो उन्होंने छेड़खानी कर मारपीट की। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

पुलिस के पास जाने से खुन्नस खाए दोनों 2 अक्तूबर को उसके घर में घुस आए और अंदर से कुंडी बंद कर ली। जब वह चिल्लाई तो उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया और दोनों ने दुष्कर्म किया। शोरगुल सुन मोहल्ले के लोग आ गए। इसके बाद दोनों लोग दीवार कूदकर भाग गए। इसके बाद भी उसने पुलिस से शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर उसने न्यायालय में वाद दायर किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed