{"_id":"60257a4b8ebc3ee93e12b42c","slug":"report-against-five-in-killing-truck-driver-orai-news-knp6113065115","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक की हत्या में पांच के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक की हत्या में पांच के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
कुठौंद। थाना क्षेत्र में खेत पर मिले ट्रक चालक के शव के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर अरुण तिवारी ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। परिजन फिलहाल लेनदेन का विवाद बता रहे हैं लेकिन पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
बता दें कि गुरुवार की सुबह ग्राम मदारीपुर में सुबह के वक्त खेत पर महेवा निवासी ट्रक चालक उपेंद्र (23) का लहूलुहान शव मिला था। उपेंद्र की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी। बुधवार को पूरे दिन इंतजार करने के बाद परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी। गुरुवार की दोपहर उपेंद्र के भाई राहुल ने श्याम सिंह उर्फ पिंटू निवासी सिरसाकलार व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस ने राहुल की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर ने बताया कि उपेंद्र कुछ समय पहले तक श्याम सिंह का ही ट्रक चलाता था। परिजन उसी दौरान के लेनदेन के विवाद की बात बता रहे हैं। पुलिस ने तीन चार संदिग्धों को उटाकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। औरैया जनपद में भी पुलिस ने कुछ स्थानों पर दबिश दी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।