{"_id":"57151a484f1c1b4b6e8b484f","slug":"remember-my-strength-and-three-seats-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अपना बल याद करो और तीनों सीटें जिताओ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अपना बल याद करो और तीनों सीटें जिताओ’
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
सांसद के घर पहुंचे केशवप्रसाद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को उनका बल याद दिलाया। कहा कि जो कारनामा वर्ष 2014 के लोक सभा चुनाव में किया था वही कारनामा मिशन 2017 में करना है। जिले की तीनों सीटों पर कमल खिले इसके लिए कार्यकर्ता अपनी ताकत को पहचानें। केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार
करें। इसके पहले कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। झांसी रोड बड़ागांव के पास सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार तब बनेगी जब आप सब जिले की तीनों सीटों पर जीत दिलाएंगे। कार्यकर्ताओं को उनका बल याद दिलाने की जरूरत है। पार्टी मजबूत कैसे हो इस पर जोर दिया।
कहा कि संगठित होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने प्रदेश की सरकार को पूरी तरह फेल बताया। कहा कि सपा और बसपा के शासन में प्रदेश का विकास संभव नहीं है। इस बात को जनता समझ रही है। उन्होंने कहा कि यूपी के हर क्षेत्र में कमल खिलेगा और प्रदेश वर्ष 2017 से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना जी ने
विज्ञापन
चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा गौरीशंकर वर्मा, जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, हरेंद्र विक्रम सिंह, नागेंद्र गुप्ता, सुधीर त्रिपाठी, दिलीप दबे ने भी फूल माला पहनाकर स्वागत किया।