{"_id":"6a46ae147ade92bde60991ce","slug":"relief-from-rain-humidity-rises-as-the-sun-comes-out-orai-news-c-224-1-ori1005-146297-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बारिश से मिली राहत, धूप निकलते ही बढ़ी उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बारिश से मिली राहत, धूप निकलते ही बढ़ी उमस
विज्ञापन
जालौन। गुरुवार शाम हुई करीब आधे घंटे की बारिश ने लोगों को गर्मी से कुछ देर के लिए राहत जरूर दी, लेकिन बारिश थमने के बाद निकली तेज धूप ने उमस बढ़ा दी। नतीजतन लोगों को गर्मी के साथ चिपचिपाहट भरे मौसम का सामना करना पड़ा।
शाम के समय अचानक मौसम का मिजाज बदला और हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि बारिश रुकने के कुछ ही देर बाद धूप निकल आई, जिससे वातावरण में नमी बढ़ गई और उमस पहले से अधिक हो गई।
उमस भरी गर्मी के कारण बाजारों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। लोग पसीने से तरबतर नजर आए, जबकि घरों और दुकानों में चल रहे पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित हुए।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि बारिश के बाद तेज धूप निकलने से वातावरण में नमी बढ़ जाती है, जिससे उमस अधिक महसूस होती है। मौसम विभाग के अनुसार यदि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आने के साथ उमस से भी राहत मिल सकती है।
गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आए इस बदलाव से लोग गर्मी और उमस के बीच परेशान नजर आए। (संवाद)