फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Relief from intermittent rain

Jalaun News: 39.6 डिग्री पहुंचा पारा, रुक रुककर हुई बारिश से राहत

Sat, 18 Jul 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Relief from intermittent rain
फोटो - 29 बारिश के बाद सड़क किनारे भरा पानी। संवाद - फोटो : 1
फोटो-29
विज्ञापन

अगले सात दिन मेहरबान रह सकता है मानसून
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। जिले में शनिवार को शुक्रवार की तुलना में तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन आसमान में छाए बादलों और दिन में दो बार हुई बारिश ने गर्मी का असर काफी हद तक कम कर दिया। यही वजह रही कि अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बावजूद लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। मौसम विभाग ने भी अगले सात दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।

शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में भी लगभग तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन


तापमान बढ़ने के बावजूद शनिवार को मौसम का मिजाज अलग रहा। सुबह करीब 10 बजे हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे फिर बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और वातावरण में ठंडक घुल गई। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं ने उमस को भी काफी हद तक कम कर दिया। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर निकले लोगों ने भी मौसम को राहतभरा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीफ फसलों के लिए लाभदायक है बारिश
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक विस्टर जोशी ने बताया कि इस समय हो रही बारिश खरीफ फसलों, विशेषकर धान, उड़द, तिल और मूंग के लिए लाभदायक साबित हो सकती है। वहीं लगातार हो रही वर्षा से किसानों को सिंचाई की जरूरत भी कम पड़ेगी। उन्होंने बताया कि जिले में अगले सात दिनों तक वर्षा की संभावना बनी हुई है। रविवार और सोमवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है, जबकि इसके बाद मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। उन्होंने बताया कि मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने से आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी और लोगों को गर्मी व उमस से और राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed