{"_id":"5fb561f88ebc3e9bd3572489","slug":"relief-for-farmers-another-paddy-purchase-center-opened-in-jalaun-orai-news-knp594897836","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को मिली राहत, जालौन में खुला एक और धान खरीद केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को मिली राहत, जालौन में खुला एक और धान खरीद केंद्र
विज्ञापन
खरीद केन्द्र का उदघाटन करते विधायक
- फोटो : ORAI
उरई। जिले में धान बेचने के लिए परेशान किसानों को राहत देते हुए जिला प्रशासन ने जिले में दूसरा धान खरीद केंद्र खोल दिया है। बुधवार को सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा व विपणन अधिकारी विकास तिवारी ने जालौन मंडी में इसका शुभारंभ किया। जालौन में केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली।
बता दें कि खरीद शुरू हुए लगभग आधा माह बीत चुका है, लेकिन जिले में सिर्फ एक धान खरीद केंद्र खुला था। इससे किसानों को धान बेचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से जालौन, माधौगढ़ व कोंच के किसान तहसील स्तर पर खरीद केंद्र खोले जाने की मांग कर रहे थे।
जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने ग्रामीणों की मांग को देखते हुए विपणन अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में खरीद केंद्र खोलने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद बुधवार को जालौन मंडी में नया केंद्र स्थापित किया गया। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस केंद्र के खुलने से जालौन, माधौगढ़ व कोंच के किसानों को अब शहर तक नहीं भागना होगा।
विज्ञापन
विपणन अधिकारी विकास तिवारी ने बताया कि कुछ किसान जानकारी न होने से अनावयक रूप से परेशान होते हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी केंद्रों में 1509, 1121, सुगंधा, शरबती, क्रांति आदि बैराइटी के धान की खरीद नहीं होगी। इसके अतिरिक्त सभी मोटे धान की खरीद की जाएगी।