रेकी कर निकलवाते हैं ओवरलोड ट्रक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। जिले में एआरटीओ विभाग की मिलीभगत से ओवरलोड ट्रकों को धड़ल्ले से गुजारा जा रहा है। यह धंधा रोज करीब एक से डेढ़ लाख की आमदनी भी कराता है। इससे ओवरलोड चलने वाले ट्रकाें व डंपराें पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। जब अखबाराें में खबर छपती है तो थोड़ी बहुत कार्रवाई कर मामले मेेें खानापूरी कर ली जाती है। जिस ट्रक से हादसा हुआ उसमें न तो गिट्टी वैध होने के कोई कागजात मिले और न ही अंडर लोड के कागजात मिले। इससे तय है कि चालक कोतवाली पुलिस से बचने के लिए वहां से तेज गति से डंपर दौड़ा रहा था और यह हादसा हो गया। सूत्राें की मानें तो जिले में एआरटीओ विभाग की मिलीभगत से ऐसा गिरोह सक्रिय है जो रेकी कर ओवरलोड गाड़ियाें को पास करता है और उनसे कमीशन वसूलता है। जिसका हिस्सा विभागीय लोगों के पास भी पहुंचता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर क्याें विभाग इन ओवरलोड ट्रकाें पर कार्रवाई क्याें नहीं करता है, क्या इससे विभाग की भी मिलीभगत है।
जिले में इन दिनाें ओवरलोड वाहनाें को निकालने का ठेका लेने का काम चल रहा है। कुछ लोग बाइक से रेकी कर लोकेशन लेकर ओवरलोड ट्रकाें को पास कराते है। सूत्राें की मानें तो कुछ तो एआरटीओं विभाग के ही कर्मचारी है जो अधिकारियाें की लोकेशन देते है जिसके बाद ओवरलोड ट्रक व डंपराें को पास कराया जाता है। इसके एवज में ट्रक चालक मोटा कमीशन भी देते हैं। यह गिरोह उरई, कालपी आदि में सक्रिय है जो जिले से ट्रक पास कराने का ठेका लेते हैं। शनिवार की रात हुए हादसे में जिस डंपर में गिट्टी भरी थी वह क्षमता से अधिक तो थी ही, साथ ही ट्रक में गिट्टी वैध होने के कोई कागजात नहीं मिले। इससे तय है कि क्षमता से अधिक गिट्टी लदी होने साथ ही कोतवाली पुलिस ने पकड़ ले इस लिहाज से चालक ने हड़बड़ाहट में डंपर चलाया और पलक झपकते ही एक ही परिवार की पंाच जिंदगियां छिन गई। हादसे के बाद जागी पुलिस ने जिले में अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनाें को सीज करने का अभियान चलाया है अब यह कितने दिनाें तक कारगर रहेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा। एआरटीओ प्रवर्तन धनवीर यादव का कई बार मोबाइल मिलाने के बाद भी उनका मोबाइल नहीं उठा। इससे उनका पक्ष नहीं रखा जा सका।
नहीं चलेंगे ओवरलोड वाहन
उरई। एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि यह काम तो एआरटीओ विभाग का है लेकिन अब यह काम अब पुलिस करेगी। उन्हाेंने बताया कि लोगाें की जिंदगी से खिलवाड़ करने का हक किसी को नहीं है। उन्हाेंने पूरे जिले के थानाें व कोतवाली प्रभारियाें को निर्देश दिया है कि प्रतिदिन ओवरलोड वाहनाें के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई क रें।