फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   recovery order

स्ट्रीट लाइट लगाने में घपला, रिकवरी के आदेश

Sun, 07 Aug 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
recovery order
कदौरा। ब्लाक क्षेत्र कदौरा के अकबरपुर गांव में स्ट्रीट लाइट घपले का खुलासा उपनिदेशक पंचायत झांसी मंडल की जांच में हुआ है। उन्होंने 12 जुलाई को गांव अकबरपुर पहुंचकर ग्राम पंचायत में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों का सत्यापन किया था। सत्यापन के दौरान 260 स्ट्रीट लाइटों में कुल 83 स्ट्रीट लाइट ही मौके पर लगी मिलीं। 177 स्ट्रीट लाइटें भौतिक सत्यापन में गायब मिलीं। जिस पर उन्होंने जवाब तलब किया।
विज्ञापन

कोई भी जिम्मेदार इसका जवाब नही दे पाया। इसके अलावा दूसरी अनियमितताएं भी पाई गईं। इस पर जिलाधिकारी 23 जुलाई को पत्र जारी करके राशि की रिकवरी करने और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट लगाने में दूसरी अनियमितताएं भी की गई हैं। शासन से अनुमोदित फर्मों से स्ट्रीट लाइटें न खरीदकर दूसरी कंपनियों से खरीददारी की गई। स्ट्रीट लाइटों में 2 मीटर जीआई पाइप की जगह 1 फीट का जीआई पाइप लगाया गया। स्ट्रीट लाइट में निर्धारित दो क्लेम्प न लगा कर 1 क्लेम्प लगाया। जबकि शासन ने मानक के अनुसार स्ट्रीट लाइटें लगाने के निर्देश दिए थे। सत्यापन में 83 लाइट 40 वाट की पाई गई। जिसकी लागत प्रति यूनिट 1850 रुपये से लेकर 2360 रुपये प्रति यूनिट पाई गई। 45 वाट की कोई लाइट नहीं लगाई गई। उपनिदेशक पंचायत झांसी मंडल ने रिपोर्ट शासन को भेज दी। इसमें तीन लाख 93 हजार रुपये की सरकारी राशि के गबन की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने सरकारी धनराशि का गबन करने पर तत्कालीन प्रशासक मनोज कुमार गुप्ता, एडीओ आईएसबी पर एक लाख 39 हजार पांच सौ रुपये, ग्राम विकास अधिकारी नवीन कुमार से एक लाख 96 हजार पांच सौ रुपये, ग्राम प्रधान रामशंकर से 57 हजार, वही ग्राम प्रधान रामशंकर पर 57000 की रिकवरी करने के निर्देश 23 जुलाई को दिए थे। लगभग एक पखवाड़ा बीतने को है अधिकारियों ने अभी इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इस मामले में बीडीओ ब्रजकिशोर कुशवाहा का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। ये पूछने पर कि डीएम के निर्देश के बाद भी कौन सी जांच चल रही है, इसका वे कोई जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed