फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Recovery in the name of parking outside the exhibition, complaint to SDM

Jalaun News: प्रदर्शनी के बाहर पार्किंग के नाम पर वसूली, एसडीएम से शिकायत

Thu, 29 Jan 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Recovery in the name of parking outside the exhibition, complaint to SDM
कोंच। कस्बे के एसआरपी इंटर कॉलेज ग्राउंड में चल रही प्रदर्शनी में कुछ दबंग पार्किंग के नाम पर वाहन चालकों से वसूली कर रहे हैं। आरोप है कि यह लोग रास्ता अवरुद्ध कर देते हैं। इससे आवाजाही में दिक्कत हो रही है। तहसील पहुंचे कुछ युवकों ने बुधवार को एसडीएम ज्योति सिंह को शिकायत दी।
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि कस्बे के एसआरपी इंटर कॉलेज ग्राउंड में लगी प्रदर्शनी के बाहर उरई का युवक गुर्गों के साथ मिलकर अवैध रूप से पार्किंग संचालित कर रहा है। इन लोगों ने जबरन रास्ते पर अतिक्रमण करके रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। वह बांस का बैरियर डालकर बैठा है जिससे लोगों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी होती है। जब उसको मना किया गया तो मारपीट पर आमादा हो जाता है। शिकायतकर्ता मनोज कुमार, कुलदीप कुशवाहा, आर्यन याज्ञिक, अजय कुमार, देव यादव, सौरभ कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, विकास कुशवाहा आदि ने अवैध उगाही बंद कराने और कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed