फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Recovery from relatives of pregnant women in the name of delivery

Jalaun News: प्रसव के नाम पर गर्भवती के परिजनों से वसूली

Sun, 30 Jul 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 30 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Recovery from relatives of pregnant women in the name of delivery
रामपुरा। सीएचसी रामपुरा में गर्भवती के परिजनों से प्रसव और स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर वसूली की जा रही है। प्रसव के दौरान गर्भवती महिलाओं के परिजनों को भय दिखाया जाता है। आए दिन ऐसे मामले संज्ञान में आने के बावजूद स्वास्थ्य कर्मियों के रवैये में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को देर रात जोली पत्नी सुदामा को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा लाया गया था। जहां मई गांव की आशा कार्यकर्ता ने महिला के पति से प्रसव कराने के नाम पर आठ हजार रुपये की मांग की। इसमें चार हजार रुपये आशा कार्यकर्ता ने ले लिए। महिला का प्रसव होने के बाद अब बाकी बचे चार हजार रुपये की मांग की जा रही है। महिला के पति सुदामा ने बताया कि प्रसव के बाद जच्चा व बच्चा सुरक्षित हैं। स्वास्थ्यकर्मी पैसे लेने का दबाव बना रहे हैं। सुदामा ने स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा की जा रही वसूली की लिखित शिकायत सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक से की है।
विज्ञापन

नहीं रुक रही वसूली
मरीजो के मुक्त इलाज के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में चला रही हैं। अस्पताल पर आने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रसव मुफ्त किया जाता हैं। ऐसे में अस्पताल के अंदर मरीज के परिजनों से पैसे की मांग के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। इसकी कई बार शिकायत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व में भी अस्पताल के अंदर गर्भवती के परिजनों से भी चार हजार रुपये लिए गए थे। महिला के पति ने चिकित्सा अधीक्षक रामपुरा से शिकायत की भी थी लेकिन र्कावाई के नाम पर कुछ नहीं किया गया। कुछ दिनों पूर्व लापरवाही के चलते एक नवजात को दो बार टीका लगा दिया गया था। इसके बाद नवजात को आनन फानन में जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया था।

अस्पताल में वसूली की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. एनडी शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed