फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   RC will be issued for 200 defaulters, names will be made public

Jalaun News: 200 बकायेदारों की जारी होगी आरसी, सार्वजनिक होंगे नाम

Sun, 10 Dec 2023 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
RC will be issued for 200 defaulters, names will be made public
उरई। जलसंस्थान का बकाया जमा न करने वाले 200 से ज्यादा बकायेदारों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नोटिस कार्रवाई के बाद अब उन्हें आरसी जारी की जा रही है। उसके बाद भी बकाया जमा नहीं होता है तो यह बड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस तहसील के 6500 के करीब उपभोक्ताओं पर 2.88 करोड़ का बकाया है। सप्ताह भर अभियान चलाकर यह कार्रवाई की जाएगी।
जलसंस्थान तहसीलवार बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। कालपी तहसील में उसके 6500 उपभोक्ता हैं। इन पर पौने तीन करोड़ से ज्यादा का बकाया है। इनमें 200 वे बकायेदार हैं, जिनपर जलसंस्थान का 25 हजार प्रति उपभोक्ता के हिसाब से बकाया है। अधिशासी अभियंता विकास चौहान ने बताया कि बकायेदारों की सूची तैयार कर ली गई है। एक सप्ताह तक आरसी जारी किए जाने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वसूली अभियान पिछले दो महीने से चल रहा है। इसमें करीब 800 उपभोक्ताओं को तीन बार नोटिस जारी किया गया। वहीं, 16.60 लाख की वसूली हुई। जो बड़े बकायेदार हैं, सोमवार से उनके खिलाफ आरसी जारी करना शुरू कर दी जाएगी। इन बकायेदारों के नाम भी सार्वजनिक किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed