{"_id":"a05ff5db918a3a2045119da99abff020","slug":"rc-359-princes-of-sixty-million-scandal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह करोड़ के घपले में 359 प्रधानों को आरसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह करोड़ के घपले में 359 प्रधानों को आरसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Tue, 17 Nov 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों में मिडडे मील में घालमेल करने
विज्ञापन
वाले प्रधानों के खिलाफ डीएम ने आरसी जारी कर दी है। संबंधित प्रधानों के
पास एक सप्ताह में नोटिस भी भेज दिया जाएगा। जिले के ऐसे 359 प्रधान की
लिस्ट जारी की गई है। उधर, ग्राम प्रधानी के चुनाव के लिए खड़े होने वाले
इन प्रधानों में नोटिस जारी होने खबर से हड़कंप मचा हुआ है।
परिषदीय प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों में वर्ष 2005 से 2010 तक बच्चों को मिडडे मील देने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की थी। इसमें कई प्रधानों ने मनमानी केे चलते मिडडे मील की कनवर्जन कास्ट में बड़े पैमाने पर घालमेल किया। जब इस योजना में लगे धन का आडिट किया गया तो जिले के 359 प्रधानों का घालमेल सामने आया है। इन प्रधानों से पांच करोड़ छियावनवे
लाख सैंतीस हजार पांच सौ एक रुपये वसूले जाने हैं। इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट ने दोषी सभी प्रधानों के खिलाफ आरसी जारी कर दी है। इन्हें नोटिस की कापी एक सप्ताह में तामील हो जाएगी। इसके अलावा जो प्रधान दोषी पाए गए हैं जब तक वह अपनी मिडडे मील में घपले में हड़पी हुई रकम जमा नहीं करते हैं। तब तक वह प्रधान पद पर चुनाव नहीं लड़ सकेेंगे और न
ही उनके परिवार का कोई सदस्य चुनाव लड़ सकेगा। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि मिडडे मील की कनवर्जन कास्ट में घालमेल करने वाले जिले के सभी प्रधानों की आरसी जारी कर दी गई है।