फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   RBSK doctor wins battle with Corona

आरबीएसके के डाक्टर ने जीती कोरोना से जंग

Sun, 24 May 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
RBSK doctor wins battle with Corona
कोरोना मरीज को सही होने पर घर जाने के लिए विदा करता मेडिकल स्टॉफ। - फोटो : ORAI
उरई। क्वारंटीन सेंटर में जाकर कोरोना संक्रमण की जांच करने के दौरान खुद संक्रमित हुए डा. रणधीर सिंह को रविवार को मेडिकल कालेज से छुट्टी दे दी गई। वे आरबीएसके टीम के साथ बाहर से लौटे लोगों की स्क्रीनिंग करते थे। उन्होंने बताया कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। उचित इलाज और मार्गदर्शन से यह ठीक हो जाता है।
विज्ञापन

बता दें कि 12 मई को कोरोना पाजिटिव पाए जाने पर डा रणधीर को आइसोलेशन वार्ड में और उनकी पत्नी को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। दोनों ने बताया कि उन्होंने इलाज के मानकों का पालन किया। मेडिकल स्टाफ की हिदायतों पर अमल किया। जिसका नतीजा यह हुआ कि वे अपने आप को बिल्कुल स्वस्थ महसूस कर रहे है। उन्होंने अस्पताल स्टाफ के सहयोग के लिए भी आभार जताया।
विज्ञापन

रविवार को मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. द्विजेेंद्र नाथ, डा. आरएन कुशवाहा, डा. एसके गौतम, शशांक सिंघल, डा. मनोज वर्मा, डा.ब्रजेश, मैट्रन सुमन दुबे व अनीता कुमारी ने लगातार हौसला अफजाई की। डा. रणधीर सिंह और उनकी पत्नी ने मेडिकल स्टाफ के सहयोग की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed