{"_id":"63f518f5c4df57306f000373","slug":"ration-rice-caught-on-bundelkhand-expressway-orai-news-c-12-1-91131-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर राशन का चावल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर राशन का चावल पकड़ा
Wed, 22 Feb 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो पिकअप में जा रहा सरकारी राशन का चावल सीओ ने पकड़ा है। चावल पूर्ति विभाग के सुपुर्द किया गया है।
सरकारी राशन की दुकानों पर आ रहे चावल की कालाबाजारी हो रही है। सरकारी चावल को कालाबाजारी के लिए लेकर जा रही दो पिकअप वाहनों को सीओ ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से पकड़ा है। पूर्ति विभाग पकड़े गए चावल के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।
मंगलवार की सुबह सीओ उमेश पांडेय को जानकारी मिली कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होकर सरकारी चावल से लदी दो पिकअप को ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही सीओ पुलिस फोर्स सहित एक्सप्रेसवे पर पहुुंचे। चेकिंग के दौरान सरकारी चावल से लदी दो पिकअप को पकड़कर कोतवाली में खड़ा करा दिया गया है। पकड़े गए चावल की सूचना पूर्ति विभाग को दे दी गई है।
इस संदर्भ में पूर्ति निरीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि चावल पकड़े जाने की सूचना सीओ ने दी थी। पकड़ा गया चावल किसका है इसकी जांच की जा रही है। चालक से भी पूछताछ की जा रही है।