फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ration distribution will be on the shoulders of women

महिलाओं के कंधों पर होगी, राशन वितरण की जिम्मेंदारी

Thu, 01 Oct 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ration distribution will be on the shoulders of women
उरई। अब महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के संचालन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। शासन के निर्देश पर राशन कोटे के आवंटन मेें वरीयता मिलेगी। जिलाधिकारी ने पूर्ति अधिकारी को जिले में रिक्त 27 राशन दुकानों के आवंटन में समूहों को प्राथमिकता देने के लिए फरमान जारी किया है।
विज्ञापन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन स्तर से कई योजनाएं चल रही हैं। समूहों के गठन के साथ उनके संचालन की जिम्मेदारी अधिकारियों को दी गई है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों समूहों का गठन किया गया है। कोई ठोस व्यापार न होने से समूहों की आर्थिक स्थिति सुधर नहीं रही थी। समूहों के आर्थिक उत्थान को लेकर समाजसेवियों ने समूहों को राशन की दुकानों के आवंटन की पैरवी की थी। अब शासन ने समूहों को राशन की दुकानों का आवंटन करने के निर्देश दिए हैं। डीएसओ अनूप तिवारी ने बताया कि जिले में पिछले तीन माह से लगभग 27 दुकानें रिक्त हैं। डकोर ब्लाक को छोड़कर सभी ब्लाकों में दो से तीन दुकानें रिक्त हैं। राशन दुकानों के आवंटन में समूहों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। 15 दुकानों के प्रस्ताव आ चुके हैं। छह दुकानों के आवंटन की तिथि लगी हुई है। बाकी के लिए प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। आवंटन में समूहों को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed