फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rapti Sagar and Ernakulam Express will also be canceled

Jalaun News: छपरा मेल निरस्त, 10 कई ट्रेनें देरी से पहुंची

Sat, 23 Dec 2023 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Rapti Sagar and Ernakulam Express will also be canceled
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग से यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है। लखनऊ मंडल के बाराबंकी स्टेशन पर चल रहे यार्ड रिमॉडलिंग के काम के चलते छपरा मेल निरस्त कर दी गई है। वहीं 10 ट्रेनों को दूसरे रूट से घुमाकर चलाया जा रहा है, जिससे यह ट्रेनें अनिश्चितकालीन देरी से उरई पहुंच रही है।
विज्ञापन

बता दें कि दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद स्टेशन पर हो रहे ट्रैक मेंटीनेंस के चलते राप्ती सागर एक्सप्रेस नंबर 12511 को चार से 12 जनवरी तक निरस्त किया गया है। कोच्चिवैली से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12512 को दो जनवरी से 10 जनवरी तक निरस्त किया गया है। जबकि बरौनी से एनार्कुलम जाने वाली ट्रेन नंबर 12521 को एक व आठ जनवरी तक निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

एर्नाकुलम से बरौनी जाने वाली ट्रेन नंबर 12522 को पांच व 12 जनवरी को निरस्त किया गया है। गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12591 को 30 दिसंबर व छह जनवरी को निरस्त किया गया है। यशवंतपुर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12592 को एक व आठ जनवरी को निरस्त किया गया है। जबकि गोरखपुर से यशवंतपुर जानेवाली ट्रेन नंबर 22533 को एक व आठ जनवरी को निरस्त किया गया है। वहीं यशवंतपुर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन 22534 को तीन व दस जनवरी को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली ट्रेन नंबर 02575 को 29 दिसंबर व पांच जनवरी को निरस्त किया गया है। हैदराबाद से गोरखपुर जाने वाली ट्रे नंबर 02576 को 31 दिसंबर व सात जनवरी को निरस्त किया गया है।


देरी से आई ट्रेन, यात्री परेशान
बनारस से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस नंबर 19168 अपने निर्धारित समय से रात 2 बजकर 46 मिनट के स्थान पर सुबह साढ़े पांच बजे उरई पहुंची। सीतापुर से लोकमान्य तिलक को जाने वाली ट्रेन नंबर 12108 अपने निर्धारित समय रात डेढ़ बजे के स्थान पर एक घंटे देरी से आई। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशी नगर एक्सप्रेस नंबर 22537 अपने निर्धारित समय रात 3.16 बजे के स्थान पर सुबह 4.18 बजे आई। इसके अलावा गोरखपुर से पनवेल एक्सप्रेस 15065 अपने निर्धारित समय शाम 5.34 बजे के स्थान पर अनिश्चितकालीन देरी से चल रही है। मुंबई से छपरा जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस नंबर 15102 अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से चलकर 1.18 बजे उरई पहुंची।



बाराबंकी और दक्षिण भारत में हो रहे ट्रैक मेटीनेंस के काम के कारण झांसी कानपुर रेलमार्ग से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन और निरस्तीकरण किया गया है। काम पूरा होने के बाद प्रभावित हो रही ट्रेनों का संचालन सुचारू कर दिया जाएगा।
मनोज कुमार सिंह, पीआरओ झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed