फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rape, kidnapping accused sent to jail

दुष्कर्म, अपहरण के आरोपी को भेजा जेल

Wed, 10 Aug 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rape, kidnapping accused sent to jail
कुठौंद (जालौन)। युवती के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में पिछले एक साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एक साल पहले थाना पुलिस को तहरीर दी थी। बताया कि राजवीर सिंह केवट निवासी आमदापुर जनपद इटावा उसकी पुत्री को अगवा कर ले गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। बाद में आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद युवती ने बयान दिया था कि आरोपी ने अपहरण करने के बाद उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म की भी धारा बढ़ा दी थी। तब से निरंतर पुलिस को उसकी तलाश थी। मंगलवार को सनगढ़ गांव से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश दुबे का कहना है कि पुलिस को आरोपी की पिछले एक साल से तलाश थी। जल्द ही जांच पूरी कर आरोपी के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed