फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rape FIR against youth on complaint of girl

Jalaun News: युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म प्राथमिकी

Sat, 11 Apr 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rape FIR against youth on complaint of girl
कोंच। कस्बे की एक युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना एक वर्ष पूर्व की बताई जा रही है। पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कस्बे की 22 वर्षीय युवती का आरोप है कि कुछ समय पूर्व वह एक कैफे में गई थी जहां पर उसने कोल्डड्रिंक मांगी तो उसको पीने के बाद वह बेसुध हो गई जिसका फायदा उठाकर उसके साथ आरोपियों ने दुष्कर्म किया उसके बाद युवक उसे ब्लैक मैल करने लगा और भिन्न-भिन्न स्थानों पर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अब भी आरोपी उसे धमकी दे रहा है वह युवक की धमकियों से परेशान हो चुकी है। शुक्रवार को युवती परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची जहां उसने पुलिस को अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी विशाल यादव निवासी तिलक नगर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह का कहना है कि घटना एक साल पुरानी बताई गई है युवती की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed